Asianet News | Published : Jun 3, 2024 5:55 AM IST / Updated: Jun 05 2024, 04:11 PM IST

लोकसभा चुनाव 2024: तीसरी बार NDA सरकार, इंडिया गठबंधन का भी शानदार परफॉर्मेंस

सार

Lok Sabha Chunav Results 2024 LIVE : लोकसभा चुनाव 2024 के नतीजे आज आ रहे हैं। 7 चरणों में 543 सीटों पर वोट डाले गए थे। सरकार बनाने के लिए बहुमत का आंकड़ा 272 है। 2019 के चुनाव में BJP को 303, कांग्रेस को 52, TMC को 22, बसपा को 10 और NCP को 5 सीटें मिलीं थीं। BJD को 12, DMK को 24, JDU को 16, शिवसेना को 18, सपा को 5, TRS को 9 और YSRCP को 22 सीटों पर जीत मिली थी। 2024 के चुनाव में एनडीए 292 के करीब, इंडिया गठबंधन 233 और अन्य 18 के करीब पहुंची है। 

10:09 PM (IST) Jun 04

पीएम मोदी बोले तीसरी बार सरकार बननी तय

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि लगातार तीसरी बार सरकार बनने जा रही है। मेरी मां के जाने के बाद मेरा पहला चुनाव है। लेकिन देश की माताओं बहनों ने मुझे मां की कमी महसूस नहीं होने दी। उन्होंने कहा भाजपा जितनी सीटें अकेली लाई हैं। उतनी सीटें इंडिया गठबंधन मिलकर भी नहीं ला पाया।

09:50 PM (IST) Jun 04

स्मृति ईरानी ने कहीं बड़ी बात

यूपी के अमेठी से चुनाव हारने के बाद स्मृति ईरानी ने इमोशनल होते हुए कहा कि '"बहनों से रिश्ता तब टूटता है जब अर्थी उठती है बहन की" यानी उनका मतलब है कि उनका अमेठी से रिश्ता बना रहेगा। इसके बाद उन्होंने कहा कि मैं अमेठी के लोगों की सेवा में बनी रहूंगी।

08:56 PM (IST) Jun 04

कांग्रेस को किरोड़ीलाल मीणा के इस्तीफे का इंतजार

 

 

राजस्थान के दौसा में कांग्रेस प्रत्याशी मुरारीलाल मीणा की जीत के बाद कांग्रेस को भाजपा नेता किरोड़ीलाल मीणा के इस्तीफे का इंतजार है। क्योंकि प्रचार के दौरान उन्होंने ऐलान किया था कि अगर दौसा से कन्हैयालाल मीणा नहीं जीते तो वे मंत्री पद छोड़ देंगे। अब कन्हैयालाल मीणा हार गए हैं।

 

ऐसे में कांग्रेस किरोड़ीलाल मीणा से इस्तीफे की मांग कर रही है। इस पर किरोड़ीलाल मीणा ने भी सोशल मीडिया पर लिखा है रघुकुल रीत सदा चली आई, प्राण जाए पर वचन न जाए।

08:34 PM (IST) Jun 04

अमेठी और रायबरेली की जीत पर खुश हुई प्रियंका गांधी

कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी ने यूपी की अमेठी, रायबरेली, सीतापुर और सहारनपुर में मिली जीत पर खुशी जाहिर की है। उन्होंने कहा कि यूपी की जनता पर मुझे बहुत गर्व है।

08:13 PM (IST) Jun 04

छत्तीसगढ़ में मचा बवाल, फिर से मतगणना की डिमांड

छत्तीसगढ़ की कांकेर लोकसभा सीट पर मतगणना को लेकर बवाल मच गया है। यहां भाजपा प्रत्याशी भोजराज नाग ईवीएम की काउंटिंग में आगे हैं। लेकिन डाकमत पत्र में पीछे हैं। ऐसे में कांग्रेस के बीरेश ठाकुर आगे हो गए। इस वजह से दोनों पार्टियों के बीच घमासान मचा हुआ है। फिलहाल डाकमत पत्रों की फिर से गिनती हो रही है। विवाद के कारण फिर से काउंटिंग की मांग की जा रही है।

07:34 PM (IST) Jun 04

इंडिया गठबंधन की बैठक में सरकार बनाने का फैसला

राहुल गांधी ने मीडिया से चर्चा के दौरान बताया कि इंडिया गठबंधन की एक महत्वपूर्ण बैठक बुधवार को होगी। जिसमें कांग्रेस द्वारा सहयोगी दलों के साथ चर्चा की जाएगी कि सरकार बनाई जाए या विपक्ष में बैठा जाए। दरअसल लोकसभा चुनाव का रिजल्ट आने के बाद राहुल गांधी, मल्लिकार्जुन खड़गे और सोनिया गांधी के बीच चर्चा हुई है। जिसमें बुधवार को बैठक में फैसला लेने का निर्णय लिया है।

 

07:26 PM (IST) Jun 04

कोटा बूंदी सीट से ओम बिड़ला 41773 वोटों से जीते

राजस्थान की कोटा बूंदी लोकसभा सीट से भाजपा के ओम बिड़ला ने 41773 वोटों से जीत हासिल की है। उनके सामने चुनावी मैदान में कांग्रेस के प्रहलाद गुंजल थे।

07:21 PM (IST) Jun 04

गोरखपुर से भोजपुरी एक्टर रवि किशन जीते

गोरखपुर लोकसभा सीट से भोजपुरी कलाकार और भाजपा प्रत्याशी रवि किशन 103526 वोटों से जीत गए हैं। यहां से चुनावी मैदान में समाजवादी पार्टी से काजल निषाद थीं।

 

06:54 PM (IST) Jun 04

सुल्तानपुर से हारीं मेनका गांधी

सुल्तानपुर यूपी से लोकसभा चुनाव लड़ रही भाजपा की मेनका गांधी को हार का सामना करना पड़ा है। यहां समाजवादी पार्टी के राम भुआलनिषाद ने 4 लाख से अधिक वोट हासिल कर मेनका गांधी को हराया है।

06:41 PM (IST) Jun 04

लता वानखेड़े 4.69 लाख वोटों से जीती

सागर लोकसभा सीट से भाजपा की लता वानखड़े ने सबसे बड़ी जीत हासिल की है। उन्होंने 4 लाख 69,083 मतों से कांग्रेस के चंद्रभूषण सिंह बुंदेला गुड्डू राजा को हराया है।

06:25 PM (IST) Jun 04

1.50 लाख वोटों से जीते अखिलेश यादव

समाजवादी पार्टी प्रमुख और कन्नौज लोकसभा सीट से प्रत्याशी अखिलेश यादव करीब 1.50 लाख वोटों से जीते हैं।

06:06 PM (IST) Jun 04

1.40 लाख वोटों से हारे दिग्विजय सिंह

मध्यप्रदेश के पूर्व सीएम और कांग्रेस के दिग्गज नेता दिग्विजय सिंह राजगढ़ लोकसभा सीट से 1,40,323 वोटों से हार गए हैं। राजगढ़ से रोड़मल नागर जीत गए हैं।

05:57 PM (IST) Jun 04

अमित शाह 7 लाख 44 हजार वोटों से जीते

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह गुजरात के गांधीनगर से 7 लाख 44 हजार 116 वोटों से जीते हैं। ये जीत काफी तगड़ी है। लेकिन एमपी के शिवराज सिंह चौहान इससे भी अधिक 8 लाख 20 हजार वोटों से जीते हैं।

05:34 PM (IST) Jun 04

छिंदवाड़ा से बंटी साहू, ​खजुराहो से जीते वी​डी शर्मा

एमपी की हॉट सीट और कांग्रेस नेता कमलनाथ का गढ़ माने जानेवाली सीट छिंदवाड़ा से भाजपा के बंटी साहू ने जीत हासिल की है। वहीं नकुलनाथ को हार का सामना करना पड़ा है। इसी प्रकार खजुराहो से भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा जीत गए हैं।

05:14 PM (IST) Jun 04

हिमाचल के मंडी से जीती कंगना

बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत हिमाचय प्रदेश की मंडी से 74755 मतों से जीत गई हैं। कंगना रनौत की जीत से भाजपा सहित फैंस में खुशी की लहर है।

05:03 PM (IST) Jun 04

वाराणसी से जीते पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वाराणसी से करीब 1 लाख 52553 वोटों से जीत गए हैं। उनकी जीत से वाराणसी सहित देशभर में खुशी की लहर है। मोदी आज शाम को भाजपा कार्यालय पहुंचकर बैठक लेंगे।

04:49 PM (IST) Jun 04

इंदौर से जीते शंकर लालवानी

इंदौर लोकसभा सीट से भाजपा के शंकर लालवानी की जीत हुई है। आपको बतादें कि यहां जनता ने नोटा पर जमकर बटन दबाएं हैं। ऐसे में लाखों वोट नोटा में डले हैं। संभावना व्यक्त की जा रही है जो वोट नोटा में डले में वे कांग्रेस पक्ष के वोट थे।

04:45 PM (IST) Jun 04

मैनपुरी से जीती डिंपल यादव

मैनपुरी लोकसभा सीट से समाजवादी पार्टी प्रत्याशी डिंपल यादव की जीत हो गई है। उन्होंने इस सीट से जीत हासिल करने के लिए कड़ी मेहनत की थी। उनकी बेटी भी उनके लिए प्रचार करने आई थी।

04:23 PM (IST) Jun 04

सबसे ज्यादा वोटों से जीते एमपी के शिवराज सिंह चौहान

मध्यप्रदेश के पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान ने रिकॉर्ड तोड़ जीत हासिल की है। वे विदिशा से करीब 8 लाख 20 हजार वोटों से जीते हैं। उनके सामने कांग्रेस से भानू प्रताप शर्मा खड़े हुए थे। कहा जा रहा है कि देश में इतने अधिक वोटों से कोई नहीं जीता है।

04:08 PM (IST) Jun 04

संजय राउत का भाजपा पर हमला

शिवसेना नेता संजय राउत ने भाजपा पर बड़ा हमला बोलते हुए मीडिया से चर्चा के दौरान कहा कि भाजपा की 241 से अधिक सीटें नहीं आएगी। जनता ने मोदी को नकार दिया है। हालांकि रूझान की मानें तो भाजपा को पूर्ण बहुमत मिलता नजर आ रहा है।

03:47 PM (IST) Jun 04

Lok Sabha Chunav Results 2024 : उत्तराखंड में पांचों सीटों पर भाजपा

उत्तराखंड में पांचों लोकसभा सीटों पर भाजपा की जीत हुई है। जिसके चलते बीजेपी कार्यालय में जश्न मनाया जा रहा है। सभी मौजूद पदाधिकारी व कार्यकर्ता एक दूसरे को मिठाई खिलाकर बधाईयां दे रहे हैं। सीएम पुष्कर सिंह धामी ने भी पांचों सीटों पर भाजपा आने पर जनता का आभार व्यक्त किया है।

03:34 PM (IST) Jun 04

मीडिया के सामने अपनी बात रखेंगे राहुल गांधी और खड़गे

कांग्रेस के दिग्गज नेता राहुल गांधी और कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे आज शाम 05.30 बजे मीडिया से रूबरू होंगे। इसी के दौरान वे मीडिया के सामने अपनी बात रखेंगे। संभावना है कि सीटें बहुमत से कम आने की वजह बताएंगे।

03:16 PM (IST) Jun 04

दिल्ली में नड्डा से मिलने पहुंचे राजनाथ सिंह

दिल्ली में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से मिलने के लिए राजनाथ सिंह पहुंच गए हैं। दिल्ली में जेपी नड्डा और राजनाथ सिंह की बैठक शुरू हो गई है।

 

03:05 PM (IST) Jun 04

Lok Sabha Chunav Results 2024 : भाजपा कार्यालय जाएंगे पीएम मोदी

लगातार तीसरी बार पीएम मोदी प्रधानमंत्री बनने वाले हैं। लोकसभा चुनाव में सीटें 300 के करीब पहुंचते ही भाजपा में जीत के जश्न की तैयारियां शुरू हो गई है। बताया जा रहा है कि पीएम मोदी भी शाम 7 बजे भाजपा कार्यालय पहुंचेंगे।

 

03:01 PM (IST) Jun 04

Lok Sabha Chunav Results 2024 : 300 के करीब पहुंची भाजपा

लोकसभा चुनाव का रिजल्ट कुछ ही देर में फायनल स्थिति में आ जाएगा। हालांकि अब स्थिति लगभग साफ ही मानी जा रही है। भाजपा 300 सीटों के करीब पहुंच गई है। वहीं इंडिया गठबंधन भी सवा दो सौ से अधिक सीटों पर आगे चल रही है। ऐसे में भाजपा को बहुत अधिक अंतर से जीत मिलना मुश्किल नजर आ रहा है। हैरानी की बात तो यह है कि भाजपा को यूपी से भी बड़ा झटका लगा है। वहीं बंगाल और महाराष्ट्र में भी भाजपा को कड़ी टक्कर झेलनी पड़ी है।

 

02:42 PM (IST) Jun 04

Guna Lok Sabha Chunav Results 2024 ज्योतिरादित्य सिंधिया जीते

मध्यप्रदेश के गुना से केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया करीब 4 लाख वोटों से जीत गए हैं। उन्होंने कांग्रेस प्रत्याशी राव यादवेंद्र सिंह को 4 लाख 10 हजार वोटों से हराया है। 2019 में यहां से कांग्रेस प्रत्याशी ज्योतिरादित्य सिंधिया को बीजेपी प्रत्याशी केपी सिंह ने हरा दिया था।

 

02:33 PM (IST) Jun 04

Lok Sabha Chunav Results 2024 समाजवादी पार्टी कार्यालय में जश्न

उत्तरप्रदेश में समाजवादी पार्टी की जीत पर जश्न मनाया जा रहा है। पार्टी कार्यालय में काफी संख्या में कार्यकर्ता और पदाधिकारी पहुंच गए हैं। एक दूसरे का मुंह मीठा करवाकर जश्न मनाया जा रहा है। ढोल ढमाके भी बजने लगे हैं।

02:25 PM (IST) Jun 04

UP Lok Sabha Chunav Results 2024 पीएम मोदी, राहुल गांधी आगे

उत्तरप्रदेश में पीएम मोदी वाराणसी से 132514 वोटों से आगे, राहुल गांधी रायबरेली से 268102 वोटों से आगे, अखिलेश यादव कन्नौज से 86558 वोटों से आगे, मथुरा से हेमा मालिनी को 222273 वोटों से आगे, लखनऊ से राजनाथ सिंह 42048 वोटों से आगे, अमेठी से स्मृती ईरानी 88908 वोटों से पीछे, गोरखपुर से रवि किशन 43370 वोटों से आगे, आजमगढ़ से दिनेश लाल यादव 91580 वोटों से पीछे, मेरठ से अरूण गोविल 8049 वोटों से पीछे और मैनपुरी सीट से डिंपल यादव 170747 वोटो से आगे चल रहे हैं।

 

01:37 PM (IST) Jun 04

भाजपा प्रत्याशी को आया हार्ट अटैक

प्रतापगढ़ UP से भाजपा प्रत्याशी संगम लाल गुप्ता को अचानक हार्ट अटैक आ गया है। उन्हें तुरंत इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती किया गया है। बताया जा रहा है कि वे समाजवादी पार्टी से पीछे चल रहे हैं। प्रतापगढ़ में सपा के शिवपाल सिंह पटेल करीब 20488 हजार वोटों से आगे चल रहे हैं।

01:31 PM (IST) Jun 04

सिंगर सोनू निगम ने कहा शर्मनाक

 

मशहूर सिंग सोनू निगम ने सोशल मीडिया पर लिखा, जिस सरकार ने पूरे अयोध्या को चमका दिया, नया एयरपोर्ट दिया, रेलवे स्टेशन दिया, 500 सालों के बाद राम मंदिर बनवाकर दिया, पूरी की पूरी एक टेंपल इकोनॉमी बनाकर दी उस पार्टी को अयोध्या जी सीट पर संघर्ष करना पड़ रहा है।

01:23 PM (IST) Jun 04

Bihar Lok Sabha Chunav Results 2024 जीतन राम मांझी आगे

बिहार में 40 सीटों पर लोकसभा चुनाव हो रहा है। बक्सर में राष्ट्रीय जनता दल के सुधाकर सिंह एक बार फिर 371 मतों से आगे हैं। वहीं बेगूसराय में गिरिराज सिंह फिर आगे निकल गए हैं। गया में एनडीए प्रत्याशी पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी 76408 मतों से आगे हैं। समस्तीपुर में शांभवी चौधरी 1 लाख 15,689 वोटों से आगे हैं।

01:16 PM (IST) Jun 04

MP Lok Sabha Chunav Results 2024 भाजपा की पहली जीत

मध्यप्रदेश में भाजपा को पहली जीत इंदौर से मिली है। भाजपा प्रत्याशी शंकर लालवानी जीत गए हैं। यहां कुल 29 लोकसभा पर सीटों पर चुनाव हुआ है। प्रदेश में भाजपा का पलड़ा भारी दिखाई दे रहा है। भाजपा के सिंधिया, शिवराज सहित अन्य सभी दिग्गज नेताओं को बढ़त मिल रही है।

01:01 PM (IST) Jun 04

भोजपुरी कलाकार ने लिया बजरंगबली का आशीर्वाद

 

गोरखपुर यूपी से चुनाव लड़ रहे भोजपुरी कलाकार रवि किशन ने पंचमुखी हनुमान मंदिर पहुंचकर दर्शन पूजन किया। उन्होंने सोशल मीडिया पर फोटो शेयर कर लिखा कि उन्होंने जनकल्याण की कामना की है।

12:55 PM (IST) Jun 04

Mandi Lok Sabha Chunav Results 2024 कंगना रनौत आगे

हिमाचल प्रदेश की मंडी लोकसभा सीट से बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत 50 हजार 498 वोटों से आगे चल रही हैं। इससे साफ नजर आ रहा है कि वे मंडी सीट से चुनाव जीत जाएंगी। क्योंकि इतने वोटों से आगे होने के बाद उन्हें पछाड़ना किसी चुनौती से कम नहीं है।

 

12:35 PM (IST) Jun 04

लखनऊ में सपा और भाजपा कार्यकर्ताओं में भिड़ंत, कई घायल

लखनऊ में समाजवादी पार्टी और भाजपा कार्यकर्ताओं और समर्थकों में भिड़ंत हो गई है। दोनों पक्षों द्वारा एक दूसरे के साथ मारपीट की गई। जिसमें कई लोग घायल हो गए हैं। मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों द्वारा मामले को शांत कराया जा रहा है। वोटों का मार्जिन कम चलने और लगातार आ रहे रूझान को लेकर कहासुनी फिर मारपीट हुई है।

 

12:05 PM (IST) Jun 04

MP Lok Sabha Chunav Results 2024 सिंधिया और वीडी शर्मा आगे

मध्यप्रदेश के गुना में ज्योतिरादित्य सिंधिया 286722 वोटों से आगे हैं। राजगढ़ में पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह 28730 वोटों से पीछे हैं। विदिशा सीट से शिवराज सिंह चौहान 367157 वोटों से आगे है। खजुराहो से वीडी शर्मा 263731 वोटों से आगे और छिंदवाड़ा से भाजपा के बंटी साहू 45311 वोटों से आगे हैं।

12:00 PM (IST) Jun 04

एनडीए 294 सीट और इंडिया गठबंधन 230 सीट से आगे

एनडीए दोपहर 12 बजे तक हुई वोटों की गिनती में करीब 294 सीटों पर आगे चल रही है। वहीं इंडिया गठबंधन 230 सीटों पर आगे हैं। ऐसे में संभावना नजर आ रही है कि भाजपा की सरकार बनेगी। तीसरी बार भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बनने जा रहे हैं।

11:58 AM (IST) Jun 04

Wayanad Lok Sabha Chunav Results 2024 राहुल गांधी आगे

कांग्रेस के दिग्गज नेता राहुल गांधी केरल के वायनाड से एक लाख 57 हजार वोटों से आगे हैं।

11:43 AM (IST) Jun 04

इंदौर MP में नोटा में डले 94244 वोट

मध्यप्रदेश के इंदौर में लोकसभा चुनाव में 15 लाख 60 हजार से अधिक मतदाताओं ने वोट डाले हैं। हैरानी की बात यह है कि यहां देश में सबसे अधिक 94 हजार 244 से अधिक वोट नोटा में डाले हैं। संभावना है कि कांग्रेस के मतदाताओं ने नोटा का बटन दबाया हो। दरअसल कांग्रेस प्रत्याशी के मैदान से हटने के बाद कैलाश विजयवर्गीय का दावा था कि इंदौर में भाजपा की 8 लाख वोटों से जीत होगी। ऐसे में अगर नोटा का प्रतिशत बढ़ता है। तो भाजपा की जीत में भी हजारों वोटों की कमी आएगी।

11:33 AM (IST) Jun 04

गांधी नगर से अमित शाह, वाराणसी से मोदी आगे

गांधी नगर गुजरात से अमित शाह करीब 5 लाख वोटों से आगे चल रहे हैं। वहीं वाराणसी से पीएम मोदी भी 21 हजार वोटों से आगे चल रहे हैं।


More Trending News